Showing posts with label Abhishek Tripathi. Show all posts
Showing posts with label Abhishek Tripathi. Show all posts

Baaki Hai..............

                                                            बाकी है... by Abhishek Tripathi


मेरी सांसो मे तेरी कुछ साँस बाकी है...
इन आँखों मे तेरे लौट आने की  आस बाकी है...
कैसे बयान करु  इस दिल की दीवानगी को...
मेरी इस धड़कन मे तेरा एहसास बाकी है....
तुझे इल्म नही इस बात का की  तू मेरा रहबर है...
तू ही मेरी चाहत है तू ही मेरा दिलबर है...
तेरे आँखों का जाम पी सकूँ अब वो प्यास बाकी है...
मेरी इस धड़कन में  तेरा एहसास बाकी है...
ए खुदा तेरा शुक्रिया तूने मुझे ये एहसास दिया...
इनायत तू सबको देता ह पर मुझे सबसे ख़ास दिया...
तेरी इबादत लिख सकूँ अब भी वो अल्फ़ाज़ बाकी है....
मेरी इस धड़कन में  तेरा एहसास बाकी है....
पहले वो रहती थी दिल मे अब उसकी याद रहती है...
मुस्कराए  वो हर घड़ी बस ये फरियाद रहती है...
यादों का वो  खजाना अब भी  मेरे पास बाकी है...
मेरे इस धड़कन मे तेरा एहसास बाकी है....
तेरी हँसी तेरी खुशी तेरी जो मुस्कान है...
वही मेरी ज़िंदगी है  वही मेरी जान है ..
इस प्यारी ज़िंदगी मे अब भी कुछ ख़ास बाकी है...
मेरी इस धड़कन मे तेरा एहसास बाकी है

Abhishek vs Vivekanand 2....Chehra

Abhishek Tripathi@चेहरा
चेहरा नज़र मे नही दिल मे बसा लीजिए जो हैं अभी कुछ दूर दूर उन्हे पास बुला लीजिए.....
ना वक़्त ना खुदा ना दुनिया जुदा  कर  सके आपको उस चेहरे को कुछ इस कदर अपना बना  लीजिए




Vivekanand Joshi@चेहरा

काबिल-ए-इंतिख़ाब  था वो चेहरा जिसे हमने  अपने दिल का सदर बना दिया
सितम ए ज़िंदगी क चलते वो दिखाई नही देता था
इसलिए उम्र  भर क लिए उसे हमने अपनी नज़र बना लिया

Mohabbat 1 (Abhishek vs Vivekanand)

Vivekanand Joshi@  "मोहब्बत"
                              "जाने क्यों छोड़ दी उसने मोहब्बत करना ये बात अभी तक अंजान है
                              शायद वो समझा ही नहीं की इश्क़ में अंजाम ही इब्तदा है और इब्तदा  ही अंजाम  है"


Abhishek Tripathi @ "मोहब्बत"
 
                            "मोहब्बत करना नहीं छोड़ा बस जताना छोड़ दिया चाहत तो है पर मनाना छोड़ दिया
                             वो थे हमारे और रहेंगे पर वक़्त के इस कारवाँ में उन्हें अपना बनाना छोड़ दिया"